
Bihar B.Ed CET 2021 बिहार बीएड सीईटी 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) दरभंगा ने यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए परीक्षा को टाल दिया है। यूनिवर्सिटी ने कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई है।
Bihar B.Ed CET 2021: बिहार बीएड सीईटी 2021 (Bihar BEd CET 2021) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (Lalit Narayan Mithila University, LNMU), दरभंगा ने यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए परीक्षा को टाल दिया है। यूनिवर्सिटी ने कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब इस परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की संशोधित तिथि 5 जून है। वहीं उम्मीदवार चाहें तो 6 जून से 8 जून के बीच लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में करेक्शन की संशोधित तिथि और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 9 और 10 जून है।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bihar-cetbed-lnmu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Bihar B.Ed CET 2021: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर bihar-cetbed-lnmu.in जाना होगा। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है 'रजिस्टर फॉर एंट्रेंस टेस्ट'। इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। वहीं परीक्षा फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 5 जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट लेट फीस- 6 से 8 जून, 2021
ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट- 9 जून से 10 जून
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 1 जुलाई
बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा की तारीख- 11 जुलाई, 2021
बता दें कि बिहार बीएड सीईटी 2021 परीक्षा 30 मई को आयोजित होने वाला था। वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 मई को जारी होने वाला था, हालांकि अब परीक्षा स्थगित कर दी गई है
0 Comments