Cbse News updates


Cbse News updates:
सीबीएसई और CISCE की 12वीं की परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग के बीच आज शिक्षा मंत्रालय परीक्षा के आयोजन से संबंधित बड़ा ऐलान कर सकता है. घोषणा किए जाने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक प्रधानमंत्री से मिलेंगे. उसके बाद ही 12वीं की परीक्षा को लेकर कोई ऐलान किया जाएगा.

CBSEऔरICSEकी12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग पर 31 मई 2021, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई3जून तक के लिए टाल दी है.
सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर सभी जानकारी 21 जून तक अपलोड कर दें। इस तिथि तक फार्मेट के अनुसार सभी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर एफिलिएशन बायलॉज के तहत कार्रवाई होगी।

इन जानकारियों को करें अपलोड

सामान्य जानकारी : स्कूल का नाम, एफिलिएशन नंबर, स्कूल कोड, पिन कोड के साथ पता, प्राचार्य का नाम व उनकी शैक्षणिक योग्यता, स्कूल ई-मेल आइडी, लैंडलाइन व मोबाइल नंबर।

डाक्यूमेंट : एफिलिएशन सर्टिफकेट, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, रिकोगिनेशन सर्टिफिकेट, बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, डीईओ सर्टिफिकेट और वाटर, हेल्थ और सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट।

Post a Comment

0 Comments